टूल किट की किटकिटाहट (व्यंग्य)

By डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा उरतृप्त | Feb 23, 2021

आप लोग टूल किट तो जानते ही होंगे। नहीं जानते? अरे भैया! वही औजारों की पेटी जिसमें ढूँढ़ने पर सब कुछ मिल जाता है सिर्फ हमारी जरूरत की चीज़ को छोड़कर। यह दुनिया भी तो एक टूल किट है। जहाँ सभी टूल सिर्फ और सिर्फ किट-किट करते रहते हैं। यह किट-किट बंद हो जाए तो संयुक्त राष्ट्र संघ लंबी छुट्टी के लिए जा सकता है। न किट-किट बंद होगी न कोई लंबी छुट्टी पर जाएगा।

दिशा टूलकिट का अपने ढंग से इस्तेमाल करना चाहती थी। न जाने उससे कहाँ गड़बड़ हो गई कि टूल किट के खुलते ही तरह-तरह के स्क्रू ड्राईवर, स्पैनर, की-सैट, और चाबी-पाने खुलकर बिखर गये। किसान सरकार के पेंच टाइट करने में लगी थी वहीं सरकार दिशा जैसे टूल किटों की मालकिनों को टाइट करने में लगी थी। टाइट करने का असर यह हुआ कि किसी को दस्त तो किसी को उल्टी होने लगी। कुछ तो जंपिंग-जपांग करने में अपना हुनर दिखाने लगे।

इसे भी पढ़ें: आविष्कारों की गिरफ्त्त में ज़िंदगी (व्यंग्य)

कोई महंगाई के टूल किट से समाज के सोने वाले लोगों को उठाने के लिए यूज होने वाले हैशटैग के अलावा किस दिन, किस वक्त और क्या ट्वीट्स या पोस्‍ट्स रूपी टूलोपयोग करना है, के बारे में बताता तो कितना अच्छा होता। यहाँ सभी अपने-अपने टूल किटों की किटकिटाहट में लगे हैं। कितना अच्छा होता कि सोशल मीडिया के टूलकिट में कट, कॉपी, पेस्ट मटेरियल और अंधभक्तों की हुड़दंग से बचाने वाले टूल्स होते। यहाँ महंगाई के बारे में कुछ कहने जाओ पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ाकर आम जनता के पेंच टाइट कर दिए जाते हैं। अस्पतालों के बारे में बात करो तो धर्म का पेंच बीच में फिट कर देते हैं। नौकरी देने के बारे में बात करो तो प्राइवेटीकरण का हथौड़ा लिये सरकारी संस्थाओं का रूप-नक्शा ही बदल दिया जाता है। देश में मुश्किल यह है कि जिनके पास टूल किट है उन्हें इस्तेमाल करना नहीं आता। जिन्हें इस्तेमाल करने आता है उनके पास टूल किट नहीं है। देश को तोड़ने वाली दिशा को जेल की दिशा तो दिखा दी गयी, लेकिन जो देश को जोड़ने का स्वांग रचाते हैं उनकी दिशा और दशा कैसे तय करेंगे....इसी को कहते हैं जिसका टूल उसी की किट...मैं हूँ फिट और तू है अनफिट।

-डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा उरतृप्त

प्रमुख खबरें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ