IIMC में हिंदी कार्यशाला का आयोजन, राखी बख्शी बोलीं- महिलाओं से बेहतर 'मल्टी टास्कर' कोई नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022

नई दिल्ली। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की संचार सलाहकार सुश्री राखी बख्शी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित हिंदी कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यालयों में महिलाओं से बेहतर 'मल्टी टास्कर' कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में महिलाओं ने जिस तरह से अपनी क्षमता का परिचय दिया है, वो सभी के लिए मिसाल है। इस अवसर पर आईआईएमसी के डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह एवं सहायक संपादक डॉ. पवन कौंडल भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: IIMC में आयोजित 'धर्मपाल प्रसंग' में बोले मुरली मनोहर जोशी- भारतीय शिक्षा को बनाएं मौलिक

इस मौके पर आईआईएमसी के डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह ने कहा कि महिलाएं पहले अंग्रेजी को ही प्राथमिकता देती थी। उन्हें लगता था कि अंग्रेजी से ही तरक्की होती है, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर शीर्ष पदों तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से आईआईएमसी महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में अधिक से अधिक कामकाज करने के लिए प्रेरित करना चाहता है। कार्यक्रम का संचालन आईआईएमसी की छात्र संपर्क अधिकारी डॉ. विष्णुप्रिया पांडेय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन परामर्शदाता (राजभाषा) श्रीमती रीता कपूर ने किया।

प्रमुख खबरें

वायनाड को कांग्रेस के First Family का सियासी मोहरा बनाया, BJP ने Priyanka Gandhi पर साधा निशाना

BJP राज्यसभा में बहुमत के करीब: West Bengal से मिली 3 सीटों की बढ़त, बदलेगी तस्वीर!

भाड़ में गया सीजफायर, धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान ने पैट्रियट सिस्टम और ड्रोन बेड़े को उड़ाया

Assam Citizenship Case: SC ने रद्द किया HC का फैसला, Foreigners Tribunal में दोबारा होगी सुनवाई