Pakistan में हिंदू लड़कियों का करवाया गया धर्म परिवर्तन और मुस्लिमों से कराई शादी, परेशान पिता ने भारत से की हस्तक्षेप करने की अपील

By रितिका कमठान | Jul 23, 2023

पाकिस्तान में हिंदू बेटियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। एक बार फिर से पाकिस्तान में हिंदू बेटियों का ना सिर्फ जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया है। बल्कि मुस्लिम पुरुषों से शादी करने के लिए मजबूर किया है। इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है, जिसके अनुसार अल्पसंख्यक समुदाय पर लगातार जुर्म और अत्याचार किया जा रहा है।

पाकिस्तान में हिंदू और सिख बेटियों का धर्म परिवर्तन जबरन किया जा रहा है। हाल ही के मामले में पंजाब प्रांत के सादिकाबाद की हिंदू लेहलाराम पन्हवर की तीन बच्चियों को पहले अगवा किया गया। इसके बाद तीनों का धर्मपरिवर्तन करवाया गया। तीनों बच्चियों को जबरन इस्लाम कबूल करवाए जाने की बात भी सामने आई है।

इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। जानकारी के लिए बता दें कि घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जिला रहीन यार खान में हुई है। यहां पीड़ित को शक था कि उनकी तीन बेटियों का धर्म परिवर्तन करवाया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से सहयोग मांगा मगर उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। जानकारी के मुताबिक एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में तीनों बेटियों का जबरन धर्म परिवर्तन होते दिखाया गया है। खबरों की मानें तो बच्चियों की मुस्लिमों से शादी करवा दी गई है।

भारत सरकार से मदद की आस

पाकिस्तान में पुलिस द्वारा मदद ना मिलने पर इंसाफ के लिए पीड़ित परिवार ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने भारत सरकार से भी गुहार लगाई है कि वो उनकी बच्चियों को बचाने में मदद करे। इस संबंध में मनजिंदर सिंह सिरसा पीड़ित परिवार के संपर्क में है। 

सीमा हैदर के भारत आने पर हमले बढ़े

कई संगठन हिंदू बच्चियों के खिलाफ हो रहे इन हमलों को लेकर आवाज उठा रहे है। हिंदू लड़कियों के साथ अत्याचार और धर्म परिवर्तन के मामले लगातार बढ़ रहे है। पुलिस और संबंधित अधिकारी इस मामले में कुछ नहीं कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह भी दावा किया कि सीमा हैदर घटना के बाद से नदी क्षेत्रों में हिंदू समुदाय पर हमले बढ़ गए हैं। बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते भारत आई है। वर्तमान में वो नोएडा में अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही है। सीमा चार बच्चों की मां है। 

प्रमुख खबरें

वो एक पासा जो पलट देगा पूरी बाजी! UP में नए सर्वे से अखिलेश या योगी कौन खुश होंगे बहुत?

OALP 10 और OALP 11 में Bidding की तारीख बढ़ी, अब 10 दिसंबर तक जमा होंगी बोलियां

दीपावली बाद Delhi में बढ़ा Air Pollution, पराली और सियासत सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरें

KL Rahul की बहुमुखी प्रतिभा पर बोले Sitanshu Kotak, टेस्ट और ODI में टीम के अहम खिलाड़ी