हिंदू महासभा गांधी जयंती पर स्थापित करेगी आप्टे की मूर्ति !

By राजीव शर्मा | Sep 14, 2021

मेरठ, अखिल भारत हिंदू महासभा एक बार फिर सुर्खियों में है। अखिल भारत हिंदू महासभा नारायण आप्टे की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इस कदम की शुरुआत होगी गांधी जयंती पर मेरठ से। यह जानकारी हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने दी है। 2 अक्टूबर को मेरठ शहर में शारदा रोड स्थित हिंदू महासभा कार्यालय में नाना आप्टे की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने मीडिया को जारी प्रेस नोट में लिखा है कि जहां नाथूराम गोडसे की प्रतिमा स्थापित है उसी के बराबर में नारायण नाना आप्टे की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। नाना आप्टे के योगदान का हिंदू महासभा पूरा सम्मान करती है और उनका यशोगान गाती है। लिखा गया कि ऐसे महान योद्धाओं को बारंबार नमन करने के लिए उनकी पूज्य प्रतिमा हिंदू महासभा अपने कार्यालय में स्थापित करेगी। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा, प्रदेश प्रभारी अशोक पांडे, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल, विश्व हिंदू पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मदन जी, हिंदू डिफेंस सेना के राष्ट्रीय संयोजक निशांत जिंदल भी मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला