पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू मंत्री पर हमला, सरकार ने दी प्रतिक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2025

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में नयी नहरों की योजना के खिलाफ रैली निकालने वाले प्रदर्शनकारियों ने एक हिंदू राज्य मंत्री पर हमला किया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सांसद और धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री खील दास कोहिस्तानी शनिवार को थट्टा जिले से गुजर रहे थे, तभी प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर टमाटर और आलू फेंके और संघीय सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। सूचना मंत्री अता तरार ने सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) गुलाम नबी मेमन से घटना का ब्यौरा तथा संघीय गृह सचिव से रिपोर्ट मांगी है।

सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने भी इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने हैदराबाद क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को हमले में शामिल व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

नेशनल असेंबली की वेबसाइट पर मौजूद निजी जानकारी के अनुसार, कोहिस्तानी सिंध के जमशोरो जिले से संबंध रखते हैं और 2018 में पीएमएल-एन से पहली बार संसद के सदस्य चुने गए थे। पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद वह 2024 में फिर निर्वाचित हुए और उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया।

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा