हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आगरा में सांता क्लॉज का पुतला जलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2021

आगरा| उत्तर प्रदेश के आगरा में कुछ हिंदू संगठनों ने क्रिसमस के मौके पर पौराणिक चरित्र सांता क्‍लॉज का शनिवार को पुतला जलाया। उनका आरोप है कि ईसाई मिशनरी क्रिसमस के मौके पर बच्चों और गरीबों को अपने धर्म की ओर आकर्षित करने के लिए सांता क्लॉज के माध्यम से उपहार वितरण कराते हैं और ईसाई धर्म का प्रसार करते हैं।

राष्ट्रीय बजरंग दल के क्षेत्रीय महासचिव अज्जू चौहान ने आरोप लगाया, “दिसंबर आते ही ईसाई मिशनरी क्रिसमस, सांता क्लॉज और नए साल के नाम पर सक्रिय हो जाते हैं और वे बच्चों को सांता क्लॉज से उपहार बांटकर ईसाई धर्म की ओर आकर्षित करवाते हैं।”

संगठन के अन्य सदस्य अवतार सिंह गिल ने दावा किया, हम उन मिशनरियों पर नजर रखेंगे जो झुग्गियों में जाते हैं और हिंदुओं का ईसाई धर्म में धर्मांतरण करते हैं। सदस्य भी उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगे।

प्रमुख खबरें

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

Sensex 1,247 अंक टूटा, Nifty पांच महीने के निचले स्तर पर बंद