हिंदू सेना की सलमान खुर्शीद की पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2021

नयी दिल्ली| दक्षिणपंथी समूह हिंदू सेना ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स’’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों के जिहादी इस्लाम से करने वाले उनके बयान से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

इसे भी पढ़ें: हिंदुत्व पर खुर्शीद की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, भाजपा और आजाद ने निशाना साधा

खुर्शीद की टिप्पणी के खिलाफ दो अधिवक्ता पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, जबकि भाजपा के कई नेताओं ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गुप्ता ने अपने पत्र में कहा, ‘‘हिंदुत्व या हिंदू धर्म की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से करने वाली यह किताब हिंदू धर्म को बदनाम करने का एक प्रयास है।

किताब में इस तरह के बयान किताब को प्रचार दिला सकते हैं लेकिन इससे सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचता है। इससे देश और पूरी दुनिया में रहने वाले लाखों हिंदुओं की भावनाओं आहत होती हैं।’’

उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘इसलिए, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया इस मामले को देखें और पुस्तक के प्रकाशन या प्रसार और बिक्री पर रोक लगाएं तथा पुस्तक पर प्रतिबंध लगाएं या लागू भारतीय कानूनों के अनुसार उचित कार्रवाई करें।

इसे भी पढ़ें: हिंदुत्व के बारे में खुर्शीद के बयानों पर भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर