सिंगापुर में भारी बारिश के बावजूद मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2019

सिंगापुर। सिंगापुर के चाइनाटाउन में रविवार सुबह भारी बारिश के बावजूद करीब 15,000 हिंदू श्रद्धालु 94 साल पुराने एक मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री लायन सिथि विनयगर मंदिर में पिछले सात महीने से चल रहा मरम्मत का कार्य भी समाप्त हो गया। मंदिर की मरम्मत में 10 लाख सिंगापुरी डॉलर खर्च हुए। सिंगापुर के मंदिरों का हर 12 साल में जीर्णोद्धार किया जाता है।

सिंगापुर के शिक्षा मंत्री ओंग ये कुंग और सांसद जोआन पेरीरा एपं मुरली पिल्लई भी इस समारोह में शामिल हुए। मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष आर एम मुथैया ने बताया कि श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह के 108 चक्कर लगाते हैं। करीब 5,000 लोग रोजाना यहां पूजा करने आते है।

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर में भारतीय को जेल, सोने से भरे बैगों का वजन कम बताने के लिए ले रहा था रिश्वत

मुथैया ने बताया कि इस मंदिर में वर्षों से विभिन्न संस्कृतियों के श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि बल्कि हर रोज (मंदिर में आने वाला) पहला व्यक्ति एक चीनी है, जो बड़ा श्रद्धालु है। जब मंदिर के पट खुलते हैं, तो पंक्ति में सबसे पहले वही खड़ा होता है।

प्रमुख खबरें

आजाद होते ही Balochistan बोला, Thank You Hindustan , Republic of Balochistan को मान्यता देने की भारत से की माँग

Nepal ने खो दिये Sugauli Treaty के Original Document ! अब भारत के साथ कैसे सुलझायेगा सीमा विवाद?

Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर

Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें Sutak Timing और महत्व