2 महीने पहले हिंदू लड़के ने रचाई थी अपनी मुस्लिम दोस्त से शादी, लड़की के परिवार वालों ने बेरहमी से की हत्या

By निधि अविनाश | May 05, 2022

एक मुस्लिम महिला से शादी करने के मामले में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। मामला हैदराबाद के सरूरनगर तहसीलदार आफिस के पास का है। खबरों के मुताबिक हत्या में महिला के परिवार वालों का हाथ बताया जा रहा है। वहीं भाजपा ने इस हत्या को लेकर कहा कि इस्लामोफोबिया लॉबी और हेट क्राइम की रट लगाने वाले इस घटना पर मौन क्यों हैं? मृतक शख्स की उम्र 25 साल की थी और नाम बिल्लापुरम नागराजू बताया जा रहा है। उसने 23 साल की मुस्लिम महिला सैयद सुल्ताना से 2 महीने पहले शादी की थी। लड़के के परिवार वालों का कहना है कि दोनों कॉलेज के समय से एक-दूसरे के साथ थे। लड़के के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया है कि दोनों अलग-अलग समुदाय से आते थे इसलिए लड़की के परिवारवालों ने नागराजू की हत्या कर दी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह