विष्णुपद मंदिर विवाद को लेकर राजद का भाजपा पर हमला, कहा- गांधी से सीखिए आप, हिंदू धर्म एक महासागर है

By अनुराग गुप्ता | Aug 23, 2022

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गया स्थित विष्णुपद मंदिर यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को जमकर निशाना हमला बोला। दरअसल, नीतीश कुमार ने आईटी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी और अन्य नेताओं के साथ गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। जिसको लेकर भाजपा ने नीतीश कुमार पर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भाजपा पर पलटवार किया है।

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि हिंदू धर्म एक महासागर है आप इस धर्म को हिंदुत्व के नाम पर तालाब में तब्दील कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में मनोज झा ने कहा कि इनके (भाजपा) जैसे लोग इस देश को कहां ले जा रहे हैं। हिंदू धर्म एक महासागर है आप इस धर्म को हिंदुत्व के नाम पर तालाब में तब्दील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है, आप (भाजपा) गांधी से सीखिए। वे (नीतीश कुमार) किस बात की माफी मांगेंगे।

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के साथ गैर हिंदू मंत्री ने विष्णुपद मंदिर में किया प्रवेश, बीजेपी ने साधा निशाना 

आपको बता दें कि भाजपा ने नीतीश कुमार से इसराइल मंसूरी के साथ विष्णुपद मंदिर में प्रवेश कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगने की मांग की। बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार से जानबूझकर हिंदुओं का मजाक उड़ाने के लिए माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जानते हैं कि 'गर्भ गृह' के अंदर गैर-हिंदुओं के प्रवेश की अनुमति नहीं है। उन्होंने जानबूझकर हिंदुओं का मजाक उड़ाने के लिए ऐसा किया।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ