चुनाव फायदे के लिए हिंदुओं और मुसलमानों को बांटा जा रहा है: Farooq Abdullah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2026

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को देश में धार्मिक ध्रुवीकरण बढ़ने का दावा किया और आरोप लगाया कि चुनावी फायदे के लिए नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बॉलीवुड से काम कम मिलने और इसे “सांप्रदायिक मुद्दे” से जोड़ने संबंधी संगीतकार ए. आर. रहमान की हालिया टिप्पणी पर उठे विवाद के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में नफरत की आग भड़काई गई है और चुनावी उद्देश्यों से हिंदुओं और मुसलमानों को जानबूझकर बांटा जा रहा है।

उन्होंने कहा, “ऐसी स्थिति में हम क्या करें? यह देश सबका है। भारत हमेशा ‘विविधता में एकता’ का उदाहरण रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं।”

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कुछ लोग धर्म के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है, और ऐसी प्रवृत्तियां कोई नयी बात नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

महंगे Recharge से राहत! BSNL के Yearly Plans बने पहली पसंद, पाएं 365 दिन तक Daily Data.

Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

West Bengal में Suvendu Govt का Action, Annapurna Bhandar के लिए होगी Lakshmi Bhandar लाभार्थियों की जांच

NEET Scam 2024: एक एजेंसी, दो Exam, अलग सिस्टम क्यों? NTA की पेन-पेपर वाली जिद पर उठे सवाल