'ब्रिटेन में हिंदुओं को डर लगता है', PM लिज ट्रस को पत्र लिखकर 180 हिंदू संगठनों की ये 6 अपील

By अभिनय आकाश | Oct 16, 2022

ब्रिटेन में बड़ी संख्या में भारतीय हिंदू संगठनों और मंदिरों ने प्रधानमंत्री लिज ट्रस को पत्र लिखा है जिसमें अपने डर का जिक्र किया है। इन संगठनों की कुल संख्या 180 बताई गई है। इस पत्र में उन्होंने लिटस्टर हिंसा की जांच की मांग की है। इसके साथ ही उनकी रक्षा करने का अनुरोध भी किया है। इन हिन्दू संगठनों ने बताया कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है। लिसेस्टर और बर्मिंघम में हिंसा के बाद से ही ब्रिटेन में ये खतरा महसूस हो रहा है। पत्र लिखने वालों ने प्रधानमंत्री ट्रस से छह अपील की हैं। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन ने पाकिस्तान में बाढ़ राहत कोशिशों के लिए एक करोड़ पौंड की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की

पत्र में कहा गया है कि आपको लीसेस्टर में हुई हिंसा और बर्मिंघम में एक मंदिर के बाहर आक्रामक विरोध के साथ-साथ नॉटिंघम में हिंदू समुदाय को परेशान करने और वेम्बली में लंदन के प्रतिष्ठित सनातन मंदिर के बाहर के शातिर प्रयासों के बारे में पता होना चाहिए। हालांकि लीसेस्टर में जो हुआ उसकी वजह कई और जटिल हैं, लेकिन ये हिंसा और धमकी के माध्यम से एक हाशिए पर मौजूद हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी