Israel On Bangladesh: बांग्लादेश के हिंदुओं को मिला इजरायल का साथ, भावुक हुआ भारत

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2024

भारत के पक्के दोस्त इजरायल ने बांग्लादेश के कट्टर चरित्र को दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है। बांग्लादेश में हिंदुओं को बुरी तरह मारा जा रहा है। हिंदू लड़कियों का रेप किया जा रहा है। लेकिन एक भी मुस्लिम देश के नेता ने इस पर बयान नहीं दिया है। एक छोटे से हिजाब के लिए भारत को धमकाने वाला मुस्लिम संगठन ओआईसी भी कुछ नहीं बोला। भारत की लिबरल जमात और चुनिंदा पत्रकार बोल रहे हैं कि बांग्लादेश के हिंदू हमारे नहीं है। वो तो बांग्लादेश के हैं। लेकिन इजरायल ने इन सभी को जोरदार तमाचा मारा है। 

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina के लिए NSA डोभाल ने तैयार किया 2 बड़ा प्लान, कहां होगा नया ठिकाना?

भारत में इजरायली राजदूत नाओर गिलोन ने देश में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों और अशांति के बीच बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके मंदिरों सहित अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबरों पर चिंता जताई। गिलोन ने एक पोस्ट में कहा कि मैं बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों और उनके मंदिरों के खिलाफ अत्याचार की खबरों से परेशान हूं। बांग्लादेश को अस्थिर राजनीतिक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है और शेख हसीना ने बढ़ते विरोध के मद्देनजर 5 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सरकारी नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली को समाप्त करने की मांग करने वाले छात्रों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन ने सरकार विरोधी विरोध का रूप ले लिया। 

प्रमुख खबरें

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण

MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका