हिन्दुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज ने सबा शर्मा को मुख्य खरीद अधिकारी नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

बेंगलुरू। रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं बनाने वाली (एफएमसीजी)कंपनी हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (एचसीसीबी) ने सबा शर्मा को मुख्य खरीद अधिकारी और प्रीति बलवानी को विधि सलाहकार (जनरल काउंसल)नियुक्त करने की घोषणा की है। 

हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि दोनों शीर्ष नेतृत्वकर्ता टीम का हिस्सा होंगी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)क्रिस्टीना रूगिएरो को रिपोर्ट करेंगी। सबा शर्मा एचसीबीसी से जुड़ने से पहले प्रॉक्टर एंड गैंबल के साथ काम कर रही थीं। राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरी संस्थान (एनआईटीआईई)से स्नातक सबा एक इलेक्ट्रॉनिक और कम्‍युनिकेशन इंजीनियर भी हैं। प्रीति बलवानी भारतीय कॉरपोरेट काउंसिल एसोसिएशन (आईसीसीए), इंटरनेशनल बार एसोसिएशन (आईबीए) और अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ कॉरपोरेट काउंसिल (एसीसी) की सदस्य हैं। 

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल