Swatantra Bhardwaj को Tihar Jail से मिली रिहाई, कोर्ट ने दी 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 18, 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक छात्र कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में गिरफ्तार हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को अदालत द्वारा तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दिये जाने के तीन दिन बाद बृहस्पतिवार देर रात तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारद्वाज को जेल के बाहर इंतजार कर रही कार की ओर तेजी से बढ़ते हुए देखा जा सकता है।

भारद्वाज को कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संसद मार्ग पुलिस थाना के बाहर विरोध-प्रदर्शन करने के कुछ ही घंटों बाद, चार सितंबर को बुलंदशहर में हिरासत में ले लिया गया था। यह कार्रवाई भारद्वाज के एक साक्षात्कार के बाद की गई। भारद्वाज ने इसमें दावा किया था कि 23 जून के विरोध प्रदर्शन के दौरान उसने छात्रा के पिता का ‘सिर फोड़ दिया था’ और अपने राजनीतिक संपर्कों की वजह से गिरफ्तारी से बचा हुआ है।

प्रमुख खबरें

पहन के लुंगी, बजा दी पुंगी, हूतियों ने सऊदी का फाइटर प्लेन गिराया, इधर रूस ने पूरा गेम घुमाया

Delhi के RK Puram में कार ने बाइक को मारी टक्कर, 73 वर्षीय चालक Venu Gopal गिरफ्तार

Mayawati ने समझा खत्म हुआ भतीजे का सियासी सफर, मगर BSP से बाहर निकलते ही Akash Anand के लिए लग गयी पार्टियों की कतार

वोट चोरी के बाद अब पार्टी चोरी: TMC विवाद पर Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला