हिंदुत्व नेता संभाजी भिडे आवारा कुत्ते के काटने से हुए घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2025

 महाराष्ट्र के सांगली शहर में हिंदुत्व नेता संभाजी भिडे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिस कारण वह घायल हो गए। भिडे के संगठन श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात शहर के माली गली में हुई।

कुत्ते ने उनके बाएं पैर में काटा है। उन्होंने बताया कि भिडे पार्टी कार्यकर्ता के घर पर रात्रि भोज में शामिल होने के बाद रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और बाद में वहां से छुट्टी दे दी गई।

प्रमुख खबरें

पर्यटक अमेरिका में कितने समय तक रह सकते हैं? दूतावास ने वीजा एक्सायरी डेट पर क्या नया अपडेट दिया?

बेहतर प्रदर्शन से विधानसभा चुनावों में खुलेगी राह!

कनाडा से मुंह मोड़ रहे छात्र,यूनिवर्सिटी एप्लीकेशन में आई 80% तक की गिरावट

Agastya Nanda के डेब्यू फिल्म इक्कीस पर लगा ग्रहण? Amitabh Bachchan ने बताई फिल्म पोस्टपोन होने की चौंकाने वाली वजह