राहुल गांधी ने अमेठी में कहा- देश में महंगाई, दर्द, उदासी के लिए जिम्मेदार 'हिंदुत्ववादी'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2021

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'हिंदुत्व' के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए शनिवार को कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, दर्द और उदासी के लिए सीधे तौर पर 'हिंदुत्ववादी' जिम्मेदार हैं। उत्तर प्रदेश के अपने पूर्व गढ़ अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "आज हमारे देश में अगर मंहगाई (मुद्रास्फीति), दर्द, दुख है, तो यह हिंदुत्ववादियों का काम है। उन्होंने कहा, आज, लड़ाई हिंदुओं और हिंदुत्ववादियों के बीच है। अगर हिंदू 'सत्याग्रह' में विश्वास करते हैं, तो हिंदुत्ववादी 'सत्ताग्रह' (राजनीतिक लालच) में विश्वास करते हैं।

इसे भी पढ़ें: जय राम ठाकुर ने जलवायु परिर्वतन के प्रभाव को कम करने के लिए ठोस उपाय करने पर बल दिया 

राहुल गांधी ने पूछा कि आज देश में लोगों को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा? महंगाई इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही है? राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए मार्केटिंग में व्यस्त है। राहुल गांधी ने आगे कहा आज लद्दाख में चीन ने भारत की जमीन छीन ली और उसे अपना बना लिया। लेकिन प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। पीएम कहते हैं कि कोई जमीन नहीं ली गई है। थोड़ी देर बाद रक्षा मंत्रालय का कहना है कि जमीन ले ली गई है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद