इंफाल जिले की हिंगांग विधानसभा सीट, जहां जीत किसी भी पार्टी की हो, विधायक तो बीरेन सिंह ही होते हैं

By अभिनय आकाश | Feb 12, 2022

मणिपुर का सियासी पारा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही बढ़ चुका है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में हिंगांग विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करते समय बीरेन सिंह के साथ मणिपुर भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी भी थीं। सीएम बीरेन सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी को "नाममात्र उम्मीदवार" करार दिया। 2007 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले एन बिरेन सिंह लगातार चार बार यहां से विधायक हैं। ऐसे में आपको मणिपुर की हिंगांग विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास से रूबरू करवाते हैं।

मणिपुर की हिंगांग विधानसभा सीट पर साल 2000 में हुए विधानसभा चुनाव में फेडरल पार्टी ऑफ मणिपुर के उम्मीदवार डॉ. वकामबम तोहिबा विधायक चुने गए थे। साल 2002 के विधानसभा चुनाव में डेमोक्रेटिक रिवॉल्यूशनरी पीपल्स पार्टी के उम्मीदवार बीरेन सिंह विधायक चुने गए। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में एन बीरेन सिंह को दोबारा इस सीट से सफलता मिली। साल 2017 में वीरेन सिंह ने इस सीट से जीत की हैट्रिक लगाई लेकिन इस बार बीजेपी के टिकट पर उन्हें जीत हासिल हुई। उन्होंने इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शरत चंद्र सिंह को 9 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का वोट शेयर 38.29 प्रतिशत था। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का वोट शेयर 33.87 प्रतिशत और कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर 26.88 प्रतिशत था।

साल 2017 के परिणाम 

 उम्मीदवार पार्टी  वोट
 एन बीरेन सिंह बीजेपी 10,349 
 शरत चंद्र सिंह तृणमूल कांग्रेस  9,233 
 एन. रतन मीती  कांग्रेस 7,329 

प्रमुख खबरें

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ