चंपई सोरेन पर पांच महीने से उनकी ही सरकार रख रही थी नजर: हिमंत शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर पिछले पांच महीने से उनकी ही सरकार की पुलिस नजर रख रही थी।

शर्मा ने कहा, ‘‘दोनों एसआई के अनुसार संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति और विशेष शाखा के प्रमुख की ओर से चंपई सोरेन पर नजर रखने के आदेश मिले थे।’’ उन्होंने कहा कि दोनों एसआई को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है जो मामले में आगे जांच कर रही है।

असम के मुख्यमंत्री ने सोरेन के फोन टैप कराए जाने की आशंका भी जतायी और कहा कि उन्हें ‘हनी ट्रैप’ करने की भी साजिश हो सकती है क्योंकि एक महिला भी दोनों एसआई के संपर्क में थी।

शर्मा ने चंपई सोरेन की 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘सोरेन पर भाजपा से बातचीत शुरू होने से पहले ही नजर रखी जा रही थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता