रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली है ऐतिहासिक वार्ता, बेलारूस में डेलिगेशन का हो रहा इंतजार

By अनुराग गुप्ता | Feb 28, 2022

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश दिया है। जिसकी वजह से पूर्वी और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इसी बीच यूक्रेन और रूस के बीच में ऐतिहासिक वार्ता होने वाली है। यह बातचीत भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट पर होगी। 

मदद के लिए आगे आया बेलारूस

यूक्रेन पर रूसी सैनिकों के हमले का बेलारूस समर्थन कर रहा है। इसके साथ ही अब बेलारूस ने फैसला किया है कि वो रूस की मदद के लिए अपने सैनिक उतारेगा। इसकी जानकारी अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रूस के समर्थन में बेलारूस भी अपने सैनिकों को यूक्रेन में उतारने जा रहा है। हालांकि बेलारूस सीधे तौर पर अभी तक रूस के साथ नहीं आया है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी के प्रयास तेज, विशेष दूत बनकर सीमावर्ती देशों का दौरा करेंगे मोदी सरकार के 4 मंत्री 

नाम न उजागर करने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि बेलारूस के रूस की तरफ से युद्ध में शामिल होने का फैसला आने वाले दिनों में रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली बातचीत पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों को यूक्रेनी सेना से कड़ी टक्कर मिल रही है।

प्रमुख खबरें

Pregnancy और Breastfeeding के दौरान भी हो सकता है Breast Cancer, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

Glance में L Catterton ने किया निवेश, चार साल बाद जारी किए नए इक्विटी शेयर

Mysuru Dasara के प्रबंधन पर Pramoda Devi Wadiyar ने जताई नाराजगी, धार्मिक अनुष्ठान में बाधा का लगाया आरोप

एकांगी दृष्टिकोण के असर में मानवाधिकार संगठन