राजनीतिक हितों के लिए बदला जा रहा इतिहास, अलीपुर संग्रहालय उद्घाटन समारोह में ममता ने बिना नाम लिए साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Sep 21, 2022

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अलीपुर संग्रहालय का उद्घाटन किया। संग्रहालय को जज कोर्ट रोड पर तत्कालीन अलीपुर केंद्रीय सुधार गृह के परिसर में विकसित किया गया है। अलीपुर संग्रहालय के उद्घाटन पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ने इशारों इशारों में बीजेपी को एक बार फिर से निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक उद्देश्य के जरिये वास्तविक ऐतिहासिक घटनाओं, भूगोल और विज्ञान को बदलने की आवधारणा का मिशन चल रहा है। जिससे की नई पीढ़ी को देश की सच्चाई और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में पता न चले। 

इसे भी पढ़ें: बीरभूम के शांतिनिकेतन में बीजेपी सांसद का रोका गया वाहन, लॉकेट चटर्जी बोलीं- मैं यहां राजनीति करने नहीं आई

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1930 में अलीपुर जेल के अंदर एकल-आवास कक्ष से कोलकाता के मेयर का चुनाव लड़ा और जीता था। यहीं पर बोस ने अपने गुरु चित्तरंजन दास के लिए खाना भी बनाया था, जब दोनों एक ही समय में कैद थे। एक युवा इंदिरा गांधी अपने पिता जवाहरलाल नेहरू से मिलने अलीपुर जेल की एक कोठरी में बंद थीं। जिन कक्षों और इमारतों में बोस, नेहरू और दास रुके थे, उनका इस्तेमाल कभी भी स्वतंत्रता के बाद अन्य कैदियों को रखने के लिए नहीं किया गया था और उन्हें इतिहास के अवशेष के रूप में संरक्षित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी