Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग से भारत ने रचा इतिहास, खुशी से झूमा भारत

By रितिका कमठान | Aug 23, 2023

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत का नाम इतिहास में गोल्डन अक्षरों में लिख गया है। चांद के दक्षिणी ध्रूव पर अब तिरंगा लहरा रहा है। इस उपलब्धि को दुनिया का कोई देश हासिल नहीं कर सका है। इसरो के इस मिशन के सफल होने के लिए सुबह से ही पूरे भारत वर्ष में दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी था। वहीं अब इसकी सफल लैंडिंग के बाद देश भर में जश्न का माहौल बना हुआ है।

भारत को मिली सफलता

भारत का चंद्रयान-3 सफलता के साथ चांद की सतह पर उतर गया है। इस ऐतिहासिक क्षण को हासिल करने वाला भारत अमेरिका, चीन और रूस के बाद चौथा देश बन गया है। इसरो के चंद्रयान 3 ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। इसरो के चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर ने 1.68 किमी प्रति सेकेंड की गति से चंद्रमा की सतह के करीब पहुंचना और उतरना शुरू किया था।

इस चंद्रयान की लैंडिंग का कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, जितेंद्र सिंह समेत तमाम नेताओं ने लाइव देखा। वहीं जैसे ही चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की वैसे ही कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पटाखे फोड़े गए। 

इसरो में गूंजा वंदे मातरम

जैसे ही इसरो के चंद्रयान 3 ने देश का मान बढ़ाया। वैसे ही चंद्रयान-3 मिशन के चंद्रमा की सतह पर उतरते ही बेंगलुरु में एसआरओ मिशन नियंत्रण केंद्र 'वंदे मातरम' के नारों और जश्न से भर गया। देश के विभिन्न स्कूलों में जहां चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग दिखाई जा रही थी वहां छात्रों में खुशी का माहौल रहा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तमाम तरह के फोटोज-वीडियो शेयर किए जा रहे हैं जिसमें चंद्रयान 3 के सफल होने की खुशी जाहिर की गई है। पूरा देश इसरो को बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहा है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।