हिंदू राष्ट्र की स्थापना में संघ परिवार के सामने एकमात्र बाधा भारत का इतिहास है: विजयन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि संघ परिवार हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए देश के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट करना चाहता है और इसे हासिल करने में उसके सामने एकमात्र बाधा भारत का इतिहास है।

वाम नेता माकपा की युवा शाखा डीवाईएफआई द्वारा आयोजित मालाबार विद्रोह, 100 साल, 100 सेमिनार के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राज्य में इस बात को लेकर तीखी बहस हो रही है कि वर्ष 1921 में राज्य के उत्तरी हिस्से में हुआ मालाबार विद्रोह या मोपला विद्रोह अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह था या सांप्रदायिक दंगा।

विजयन ने कहा, संघ परिवार का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा हमारे देश के इतिहास को तोड़ना है। संघ परिवार हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए हमारे देश के लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी ताने-बाने को नष्ट करना चाहता है और इसे प्राप्त करने में उनके सामने एकमात्र बाधा भारत का इतिहास है। विजयन ने कहा, उन लोगों का महिमामंडन करने का प्रयास किया जा रहा है जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम के साथ विश्वासघात किया था।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट