By निधि अविनाश | Mar 17, 2022
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर हिस्ट्रीशीटर थानों में लाइन लगाकर हाजिरी देने लगे हैं। यूपी में दोबारा से योगी की सरकार आने से सभी अपराधी डरे हुए है और इसी को देखते हुए सहारनपुर के अलग-अलग थानों में तीन दिनों के अंदर लगभग डेढ़ दर्ज हिस्ट्रीशीटर ने हाजिरी लगाई और भविष्य में कोई भी अपराध नहीं करने की कसम खाई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चिलकाना थाना में 10 से 11, गागलहेडी में 8 जबकि सरसावा थाना में 4 अपराधियों ने हाजिरी लगाई है। बता दें कि, चिलकाना थाना के हिस्ट्रीशीटर बड़े अपराध में कई बार जेल भी जा चुके हैं लेकिन अब योगी सरकार 2.0 के खौफ में आकर सभी अपराधी जेल में लाइन लगाकर अपनी हाजिरी दर्ज करा रहे हैं। फिर से कोई अपराध न करने की कसम खाने के साथ-साथ इन सभी अपराधियों को थाना इंचार्ज से कानून की शिक्षा भी मिल रही हैं।