Congress Presidential Election: 22 साल बाद फिर दोहराएगा इतिहास! कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में दिखेगा मुकाबला

By अंकित सिंह | Sep 20, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चर्चा लगातार गर्म है। 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। एक से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में यह चुनाव कराए जाएंगे। नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे। 24 से 30 सितंबर के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद शशि थरूर भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि शशि थरूर ने सोनिया गांधी के समक्ष चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। सोनिया गांधी ने गेंद को उनके पल्ले में ही डाल दिया। सोनिया गांधी ने साफ तौर पर कहा कि हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। वह भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। दूसरी ओर खबर यह भी है कि अशोक गहलोत भी चुनावी मैदान में उतरेंगे। अशोक गहलोत 26 से 28 अक्टूबर के बीच नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सोनिया गांधी की ओर से मिली हरी झंडी! गहलोत भी रेस में

अब तक के खबरों को देखें तो ऐसा लगता है इस बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। अगर ऐसा होता है तो 22 साल बाद फिर से इतिहास को दोहराया जाएगा। 22 साल पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे। बात वर्ष 2000 की है। सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला हुआ था। जितेंद्र प्रसाद को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि जितेंद्र प्रसाद जितिन प्रसाद के पिता थे। पिछले साल जितिन प्रसाद ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया था। उससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 1997 में चुनाव हुए थे। यह मुकाबला भी बेहद दिलचस्प था जब सीताराम केसरी, शरद पवार और राजेश पायलट आमने-सामने थे। इस चुनाव में सीताराम केसरी को जीत मिली थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर