शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सोनिया गांधी की ओर से मिली हरी झंडी! गहलोत भी रेस में

Shashi Tharoor
ANI
अंकित सिंह । Sep 19 2022 8:31PM

सोनिया गांधी के समक्ष भी उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस पर सोनिया गांधी ने शशि थरूर से कहा है कि इट्स योर कॉल। चुनाव चुनावी प्रक्रिया के तहत हो। इसका मतलब साफ है कि सोनिया गांधी ने अब गेंद शशि थरूर के ही पाली में डाल दिया है। शशि थरूर ने भी सोनिया गांधी के समक्ष चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा व्यक्त की है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। पिछले 3 सालों से यह पद खाली है। सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष होने के नाते पार्टी के कामकाज को देख रही हैं। इन सबके बीच आज शशि थरूर ने कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। शशि थरूर पहले ही अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके थे। सोनिया गांधी के समक्ष भी उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस पर सोनिया गांधी ने शशि थरूर से कहा है कि इट्स योर कॉल। चुनाव चुनावी प्रक्रिया के तहत हो। इसका मतलब साफ है कि सोनिया गांधी ने अब गेंद शशि थरूर के ही पाली में डाल दिया है। शशि थरूर ने भी सोनिया गांधी के समक्ष चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, तोमर और रिजिजू ने दिलाई सदस्यता

मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने यह भी कहा है कि कोई भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। इसके साथ ही उन्होंने शशि थरूर से यह भी स्पष्ट किया है कि गांधी परिवार की ओर से चुनाव लड़ने के लिए कोई भी औपचारिक उम्मीदवार नहीं है। यह सभी दावे सूत्रों के हैं। खबर यह भी है कि अशोक गहलोत भी अध्यक्ष पद के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे। 26 से 28 सितंबर के बीच वह अपना पर्चा दाखिल करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि शशि थरूर इस बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले हैं। सूत्रों ने साफ तौर पर कह दिया है कि शशि थरूर को चुनाव लड़ने के लिए सोनिया गांधी से मंजूरी मिल चुकी है। शशि थरूर ने आज की बैठक में सोनिया गांधी से कहा कि वह आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा में शामिल होने वाले गोवा के 8 विधायकों ने जेपी नड्डा और अमित शाह से की मुलाकात, प्रमोद सावंत भी रहे मौजूद

सोनिया गांधी ने शशि थरूर से साफ तौर पर कह दिया है कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो लड़ सकते हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हलचल लगातार तेज होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव के पूरी जिम्मेदारी मधुसूदन मिस्त्री को सौंपी गई है। 24 से 30 सितंबर के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे। एक से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे जबकि 19 को नतीजे आएंगे। दूसरी ओर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए कई राज्यों में प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं। कई राज्यों की कांग्रेस कमेटी ने साफ तौर पर राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की अपनी मांग को और मजबूत बनाया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़