हितानंद शर्मा होंगे बीजेपी के नए संगठन मंत्री, CM शिवराज ने दी बधाई

By सुयश भट्ट | Mar 17, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो  गई हैं। सरकार ही नहीं संगठन स्तर पर भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। 2023 विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मध्य प्रदेश बीजेपी का नया प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:होला मोहल्ला-- घोड़ों पर सवार निहंग, हाथ में निशान साहब उठाए तलवारों के करतब दिखा कर साहस, पौरुष और उल्लास का प्रदर्शन करते हैं 

दरअसल बीजेपी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बने है। हितानंद शर्मा को अब तक संगठन महामंत्री रहे सुहास भगत के स्थान पर ये नियुक्ति दी गई है। बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हितानंद शर्मा को प्रदेश का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। भगत को इसी सप्ताह इस पद से मुक्त कर उनकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापसी की गई थी। उन्हें संघ में बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी मामले में अदालत का राहुल गांधी को नोटिस 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर हितानंद शर्मा को बधाई दी है। सीएम ने लिखा कि साथी हितानंद शर्मा को भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई! मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एक नई शक्ति व ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे तथा जनसेवा के संकल्प को और शक्ति प्रदान कर संगठन को मजबूत बनायेंगे।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में Petrol में 31.2% तक मिला Ethanol, सरकार ने तेल कंपनियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

Shashi Tharoor बोले, Iran पर सैन्य हमले से Donald Trump को नहीं रोक सकती US Congress

जनमत के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती, केरल हाई कोर्ट ने मिनी कूपर मामले के आरोपी को राहत दी

उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए BJP को दें 65 से ज्यादा सीटें: Amit Shah