जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी मारा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान उमर इश्फाक मलिक उर्फ मूसा के तौर पर की गई है जो एक आतंकवादी था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “शोपियां के नदीगाम गांव इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।” उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान गश्ती दल जैसे ही मौके पर पहुंचा, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया जिसका सुरक्षाबलों ने जवाब दिया।

प्रमुख खबरें

Democracy बचाने की लड़ाई: Rahul Gandhi के साथ DK Shivakumar ने उठाई मजबूत आवाज़

Uttarakhand के पलायन और अकेलेपन की दर्दभरी दास्तान, Vinod Kapri की फिल्म Pyre का इमोशनल ट्रेलर रिलीज़

TVK की नवनिर्वाचित विधायक Maragatham Kumaravel और P Sathyabama ने ली शपथ

CBI की FIR बरकरार, CM मान के OSD की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक