Dungarpur Police ने लोगों से धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

राजस्थान के डूंगरपुर की पुलिस ने गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर देश भर में लोगों को धोखा देने वाले गिरोह में शामिल हैं। डूंगरपुर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बुधवार को बताया कि दुबई से चलाया जा रहा यह सिंडिकेट भोले भाले लोगों खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी में शामिल है।

यह धोखाधड़ी वाली गतिविधियों के लिए उनके बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहा है। जांच में पता चला है कि 450 से ज़्यादा बैंक खाते फर्जी तरीके से खोले गए थे और उनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया था।

इन खातों का दुरुपयोग क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग, शेयर बाजार में निवेश तथा ऑनलाइन सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। इसमें गिरोह ने करीब 160 करोड़ रुपये की ठगी की थी। कुमार ने बताया कि आरोपी कौशल कुम्हार और नीलेश कलाल को पुलिस टीम ने गुजरात में एक शादी समारोह से पकड़ा। वे दुबई भागने की भी योजना बना रहे थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IndiGo का बड़ा फैसला: Iran तनाव के कारण 2026 तक ये International Flights रहेंगी रद्द

Mamata Banerjee ने चुनाव आयोग के साथ बैठक के दौरान अनुचित व्यवहार किया, मेज पर जोर से हाथ मारा और बीच में ही चली गईं!

क्या India छोड़ेगा Russia का साथ? Trump की Trade Deal के बाद क्रेमलिन ने दिया बड़ा बयान

Modi सरकार का Mission Kashmir! रेलवे पर हज़ारों करोड़ खर्च, पटरी पर दौड़ रही है नई तकदीर