Kashmir में हिज्बुल आतंकी के भाई ने फहराया तिरंगा, बोले- सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा

By अंकित सिंह | Aug 14, 2023

हिजबुल आतंकवादी के भाई रईस मट्टू, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर के सोपोर में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते देखा गया था, ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने बिना किसी के दबाव के तिरंगा लहराया। हिज्बुल आतंकवादी जावेद मट्टू के भाई रईस को अपने घर की खिड़की से तिरंगा लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया था। जावेद मट्टू हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी समूह से जुड़ा एक सक्रिय आतंकवादी है। वह कथित तौर पर सुरक्षा एजेंसियों की सूची में घाटी के शीर्ष 10 लक्ष्यों में से एक था।

इसे भी पढ़ें: Har Ghar Tiranga । PM Modi ने देशवासियों से की डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगाने की अपील, खुद के हैंडल की भी बदली फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर तिरंगा' अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया है। जैसे ही भारत मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, देशभक्ति की भावना पूरे जोरों पर है, खासकर जम्मू-कश्मीर में। डोडा में रविवार शाम को गणपत ब्रिज को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया और इस अवसर पर एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

प्रमुख खबरें

Nitish Mishra का बड़ा कदम, बिहार को AI में अग्रणी बनाने के लिए तायो एआई से MoU को मंजूरी

Bollywood Wrap Up | छोटे पर्दे पर अजय देवगन की एंट्री, डायन भाभी बनकर तहलका मचाने आ रही हैं यामी गौतम

बुरे काम का नतीजा बुरा ही होता है, बाहरी दिल्ली के बेताज बादशाह रहे Sajjan Kumar की सत्ता, सियासत और सजा की कहानी यही संदेश देती है

Creamy Vegan Carrot Soup Recipe: बदलते मौसम में घर पर बनाएं टेस्टी गाजर सूप, नोट करें यह आसान रेसिपी