अफवाह फैलाने वालों पर HMO की कार्रवाई, गिलानी समेत 8 के ट्विटर अकाउंट बंद करने की सिफारिश

By अनुराग गुप्ता | Aug 12, 2019

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त किए जाने के बाद अब मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के हालात पर गलत जानकारी देने और अफवाह फैलाने वाले कुल 8 ट्विटर अकाउंट बंद करने की सिफारिश की है। इन ट्विटर अकाउंट में अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का नाम भी शामिल है। 

सैयद शाह गिलानी के अलावा जिन ट्विटर अकाउंट को बंद करने की सिफारिश की गई उनमें Voice of Kashmir (@kashmir787), MadihaShakil Khan (@Red4Kashmir), Arshad Sharif (@arsched), Mary Scully (@mscully94), @sadaf2k19, @RiazKha61370907 और RiazKha723 नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अपने शासनकाल में J&K में RTI और SC/ST आरक्षण लागू क्यों नहीं करा पाई: जावड़ेकर

मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा समाप्त किए जाने और इसे दो भागों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटने का फैसला लिया। जिसके बाद से अब लगातार ट्रोलर्स कश्मीर को लेकर गलत अफवाह फैला रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ ऐसी रिपोर्टे हैं कि घाटी पर भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और सोशल मीडिया पर घाटी की गलत तस्वीर और खबरें फैला रहा है। इन तमामों खबरों के बीच देशवासियों से अपील की गई कि घाटी को लेकर कोई भी भ्रामक जानकारी साझा न करें एवं उन खबरों पर भरोसा भी न करें। 

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA