बेंगलुरु-अहमदाबाद इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह! शौचालय में मिला हाथ से लिखा पर्चा, पुलिस ने दर्ज की FIR

By रेनू तिवारी | Jul 17, 2026

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की लिखित धमकी मिली। हालांकि, गहन जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह से फर्जी (Hoax) साबित हुई। इस घटना के संबंध में शुक्रवार को बेंगलुरु की 'केआईएएल' हवाई अड्डा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस और विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6423 को 16 जुलाई की रात 8:00 बजे बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए रवाना होना था। विमान के निर्धारित प्रस्थान से ठीक 25 मिनट पहले, यानी शाम करीब 7:35 बजे, चालक दल (क्रू मेंबर्स) के एक सदस्य को विमान के अगले हिस्से में स्थित शौचालय (टॉयलेट) से एक पर्चा मिला। इस पर्चे पर हाथ से लिखा था, ‘‘डोन्ट गो। बम है, प्लीज।’’ (मत जाओ, बम है, कृपया)।

इसे भी पढ़ें: हिंगोली में गोलीबारी में युवक की मौत, शिवसेना पार्षद समेत 16 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

 

एयरलाइन ने शिकायत में अनुरोध किया कि मामले की विस्तृत जांच कर धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके मकसद का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

China Masters खिताब जीतकर Satwik Chirag ने Asian Games से पहले बढ़ाया अपना हौसला

Bihar Flood: Patna के Gandhi Ghat पर गंगा का जलस्तर HFL पार, 11 जिलों में 19 लाख लोग प्रभावित

Satwik-Chirag ने जीता China Masters का खिताब, फाइनल में चीनी जोड़ी को हराया

216 रेस बाद Sergio Perez की ऐतिहासिक Pole Position, जानें Formula 1 के 10 Late Bloomers की कहानी