राष्ट्रीय शिविर के लिये हॉकी इंडिया ने 28 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2024

हॉकी इंडिया ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम पर 12 से 30 मार्च तक होने वाले सीनियर पुरूष राष्ट्रीय शिविर के लिये 28 संभावित खिलाड़ियों का ऐलान किया है। पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारियों को पुख्ता करने के लिये यह शिविर काफी महत्वपूर्ण है। एफआईएच प्रो लीग 2023 . 24 में सफलता के बाद टीम शिविर में लौटी है।

लीग में भारत आठ मैचों में 15 अंक लेकर इस समय तीसरे स्थान पर है। लीग 22 मई को बेल्जियम के एंटवर्प में बहाल होगी। इसके बाद एक जून से लंदन और फिर आखिरी चरण नीदरलैंड में खेला जायेगा। संभावित खिलाड़ियों में गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक, पी आर श्रीजेश और सूरज करकेरा, डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और आमिर अली शामिल हैं। मिडफील्डर में मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आर एस मोइरांगथम, शमशेर सिंह, नीलाकांता शर्मा, राजकुमार पाल और विष्णुकांत सिंह होंगे।

वहीं फॉरवर्ड खिलाड़ियों में आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजंत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, बॉबी सिंह धामी और अराइजीत सिंह हुंडल को चुना गया है। मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा ,‘‘ हम आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करना चाहते हैं। इस शिविर में चुने गए खिलाड़ियों को आगामी अहम मैचों में मौका मिलेगा। हमने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को चुना है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव