हॉकी इंडिया ने अंडर-21 टूर्नामेंट के लिए महिला जूनियर टीम की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2019

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने डबलिन में होने वाले चार देशों की कैनटोर फिटजेराल्ड अंडर-21 टूर्नामेंट और बेलारूस के बारानोविच में खेले जाने वाले मैचों के लिए मंगलवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला जूनियर टीम की घोषणा की। 

भारतीय टीम की कमान सुमन देवी थोउडाम के हाथों में होगी जबकि गगनदीप कौर उपकप्तान होगी। भारत पहले आयरलैंड का दौरा करेगा जहां टीम आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम और कनाडा की जूनियर महिला टीम के खिलाफ क्रमश: 28 और 29 मई को खेलेगी।

इसे भी पढ़ें: FIH महिला सीरीज फाइनल्स की तैयारियों के लिये कोरिया श्रृंखला अच्छा मंच

इसके बाद टीम कैनटोर फिटजेराल्ड अंडर-21 टूर्नामेंट में भाग लेगी जिसमें भारत के अलावा आयरलैंड, कनाडा और स्कॉटलैंड की टीमें है। यह टूर्नामेंट 31 मई से चार जून तक खेला जाएगा। टीम इसके बाद बेलारूस रवाना हो जाएगी जहां नौ जून से वे सीनियर, जूनियर और अन्य टीमों के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow