हॉकी इंडिया ने जूनियर महिला टीम के कोच की कमान टिम वाइट को दी, तुषार खांडेकर की जगह लेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2026

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को तुषार खांडेकर की जगह ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कोच टिम वाइट को जूनियर महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया। खांडेकर 2023 से जूनियर महिला हॉकी टीम के साथ थे। राष्ट्रीय महासंघ ने इस बदलाव के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और वाइट के अनुबंध के कार्यकाल का खुलासा भी नहीं किया।

इसके अलावा टीम ने 2024 के पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल तक भी जगह बनाई थी। वाइट ने अपने करियर की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय जूनियर टीम के कोच का पद संभाला था और टीम को जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक दिलाया था। हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में वाइट ने कहा, ‘‘हाल में तमिलनाडु ड्रैगन्स के कोच के तौर पर भारत में समय बिताने के बाद मैं इस देश के हॉकी के प्रति जुनून और समृद्ध संस्कृति से प्रभावित हुआ। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जूनियर विश्व कप में भारत के खिलाफ कोचिंग करते हुए मैंने यहां की युवा प्रतिभाओं को करीब से देखा है। ऐसे जुनूनी खिलाड़ियों के साथ एक पूर्णकालिक कोच के तौर पर काम करने का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य तकनीकी रूप से दक्ष खिलाड़ी तैयार करना है जो जूनियर और सीनियर टीम के बीच के अंतर को पाटने और सीनियर टीम में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हों। ’’

वाइट ने यह भी कहा कि वह खेल को सरल रखने के साथ टीम के खिलाड़ियों की सामूहिक और व्यक्तिगत मजबूती पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक ऐसी टीम बनने का लक्ष्य रखेंगे जो आक्रामक हॉकी को महत्व दे, लेकिन साथ ही अपनी रक्षात्मक संरचनाओं में भी पूरी तरह से अनुशासित रहे। यह जरूरी है कि हम शारीरिक रूप से कड़ी मेहनत करें ताकि पूरे 60 मिनट तक शीर्ष स्तर का प्रदर्शन कर सकें। ’’ हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने वाइट का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि वह खिलाड़ियों के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया के जूनियर कार्यक्रम के साथ उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड उनकी कहानी बयां करता है, खासकर जूनियर विश्व कप में टीम को पोडियम तक पहुंचाने में उनकी सफलता। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि हाई-परफॉर्मेंस कोचिंग और खिलाड़ियों के विकास में उनका विशाल अनुभव हमारी जूनियर महिला टीम को सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी की चुनौतियों के लिए तैयार करने में बेहद अहम साबित होगा।

प्रमुख खबरें

ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CWG 2026: Putul Sonowal ने World Champion Ryan Bester को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत की शानदार शुरुआत

Hansi Flick के भरोसे ने बदली किस्मत, Borussia Dortmund छोड़ Barcelona में शामिल हुए Karim Adeyemi