हॉकी इंडिया ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 21 लाख रुपये का दान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

नयी दिल्ली। हाकी इंडिया (एचआई) ने घातक कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में ओडिशा राज्य की मदद के लिये ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का दान किया है। ओडिशा में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे में हाकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने राज्य सरकार की मदद के लिये यह योगदान करने का सर्वसम्मत फैसला किया। इस महामारी के कारण भारत में लगभग 150 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि विश्व भर में 80,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हाकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बयान में कहा, ‘‘वर्तमान समय में हम सभी जिस संकट का सामना कर रहे हैं, हाकी इंडिया में हर किसी को उम्मीद है कि 21 लाख रुपये का यह योगदान कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में अंतर पैदा कर सकता है। ’’

इसे भी पढ़ें: कोरोना संकट ने खिलाड़ियों को भी आम इंसान जैसा बना दिया: मार्क वुड

हाकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने कहा, ‘‘हाकी इंडिया को हमेशा ओडिशा के लोगों से अपार समर्थन और प्रेरणा मिलती रही है। मुझे गर्व है कि हाकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने ओडिशा मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 21 लाख रुपये का योगदान करने का सर्वसम्मत फैसला किया। ’’ हाकी इंडिया ने इससे पहले इस महामारी से लड़ने के लिये आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया था।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा