हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया गया याद, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी श्रृद्धांजलि

By दिनेश शुक्ल | Dec 03, 2020

भोपाल। हॉकी में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि उन्हें याद किया गया। मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाडिय़ों में से एक और हमारे 'हॉकी के जादूगर' पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद को पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। अपने असाधारण खेल के माध्यम से भारत को विश्व में एक अलग पहचान दिलाने वाले इस अद्भुत खिलाड़ी का देश सदैव ऋणी रहेगा।

इसे भी पढ़ें: गैस पीड़िताओं की पेंशन फिर शुरू करने पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा ‘सम्पूर्ण विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाले, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। बता दें कि ध्यानचंद ने भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए थे। उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। जबकि मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की माँग लगातार उठती रही है। 

प्रमुख खबरें

दोस्त सऊदी के लिए खड़ा हुआ भारत, हूती अटैक पर तगड़ा एक्शन!

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही