Hockey World Cup: भारत के कप्तान होंगे हरमनप्रीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2022

नयी दिल्ली। डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को 13 जनवरी से ओडिशा में होने वाले एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप में 18 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है। डिफेंडर अमित रोहिदास टीम के उपकप्तान होंगे। हरमनप्रीत हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में भी टीम के कप्तान थे जिसमें भारत को 1 . 4 से पराजय का सामना करना पड़ा था। तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे मनप्रीत सिंह बतौर खिलाड़ी टीम में होंगे। कोच ग्राहम रीड अलग अलग खिलाड़ियों को कप्तानी सौंपने के पक्ष में रहे हैं ताकि सीनियर स्तर पर नेतृत्व दल तैयार हो सके।

श्रीजेश का यह चौथा विश्व कप है और अपनी धरती पर तीसरी बार खेल रहे हैं। डिफेंस की कमान कप्तान हरमनप्रीत के हाथ में होगी जबकि उपकप्तान रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरूण कुमार, जरमनप्रीत सिंह और नीलम संजीप सेस उनके साथ होंगे। मिडफील्ड में विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत, हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह होंगे। वहीं फॉरवर्ड पंक्ति में मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह होंगे। दो वैकल्पिक खिलाड़ी राजकुमार पाल और जुगराज सिंह होंगे। टीम चयन के बारे में रीड ने कहा ,‘‘ अपने देश में विश्व कप का अतिरिक्त महत्व है और अतिरिक्त दबाव भी होगा।

इसे भी पढ़ें: Indian Super League : एफसी गोवा ने जमशेदपुर एफसी से 2-2 से ड्रा खेला 

हर देश अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनता है और उसे सर्वश्रेष्ठ तैयारी का अवसर देता है। हमने भी यही किया है।’’ भारतीय टीम पहला मैच 13 जनवरी को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम पर स्पेन से खेलेगी। इसी मैदान पर उसे दूसरा मैच इंग्लैंड से खेलना है जिसके बाद तीसरा मैच वेल्स के खिलाफ भुवनेश्वर में होगा। टीम : गोलकीपर :कृशन बी पाठक और पी आर श्रीजेश डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरूण कुमार, जरमनप्रीत सिंह और नीलम संजीप सेस मिडफील्डर : विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह , हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह फॉरवर्ड :मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह वैकल्पिक खिलाड़ी : राजकुमार पाल और जुगराज सिंह।

प्रमुख खबरें

दिल्ली मेट्रो का यह फैसला- बढ़ जाएगी यात्रियों की परेशानी

पारिवारिक और सामाजिक पुनर्वास की मानवीय पहल

Perimenopause Symptoms: Mood Swings और Fatigue से हैं परेशान? कहीं ये Premature Perimenopause के संकेत तो नहीं

Lockup 2 में Harshad Chopda का सनसनीखेज खुलासा, बोले- Ramp Walk के बाद मैं डरकर भाग गया था