Hockey World Cup: भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत, अमित रोहिदास और हार्दिक चमके

By अंकित सिंह | Jan 13, 2023

हॉकी विश्व कप 2023 का भारत में शानदार आगाज किया है। भारत में राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मुकाबले में स्पेन को 2-0 से हराया है। भारत की जीत में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह का अहम योगदान रहा। दोनों की ओर से एक-एक गोल दागे गए हैं। भारत और स्पेन के बीच पुल दिखाइए मुकाबला था। भारत को अपना अगला मुकाबला 15 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। भारत पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे रही। दूसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा।


पूरे मैच में भारतीय टीम अटैकिंग हॉकी खेलती हुई दिखाई दी। दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम बताये जा रहे नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम पर 20000 से अधिक दर्शकों के सामने खेले गए मुकाबले में भारत के लिये अमित रोहिदास ने 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया। दूसरा गोल हार्दिक सिंह ने 26वें मिनट में दागा। ब्रेक के बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। भारत को अगले मैच में 15 जनवरी को इसी मैदान पर इंग्लैंड से खेलना है जबकि आखिरी लीग मैच 19 जनवरी को भुवनेश्वर में वेल्स के खिलाफ होगा।

प्रमुख खबरें

Pakistan: गिलगित-बाल्टिस्तान में कैसे हुई 20 लोगों की मौत? कई लोगों की हालत गंभीर

डरो मत, भागो मत, अमेठी छोड़कर रायबरेली से नामांकन भरने पर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

पूर्वी सेना के कमांडर ने सिक्किम में अग्रिम इलाकों का दौरा किया

गर्मी के कारण बार-बार तनाव बढ़ रहा है, तो चिंता छोड़िए इस थेरेपी की मदद से पाएं छुटाकारा