Hoil 2025: जानिए लड्डू गोपाल को होली के दिन कौन-से रंग का गुलाल लगाएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 11, 2025

सनातन धर्म में होली त्योहार का विशेष महत्व है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर होली का जश्न मनाते हैं और रंगों का त्योहार मनाते हैं। इस बार होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जा रहा है। होली के दिन आप सबसे पहले घर में स्थापित देवी-देवताओं को गुलाल अर्पित कर सकते हैं। इसके बाद होली खेलने की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि होली की शुरुआत अगर लड्डू गोपाल को गुलाल लगाकर की जाए तो इससे जीवन भर खुशियां के रंगी की कभी कमी नहीं होती है। आइए आपको बताते हैं होली के दिन लड्डू गोपाल को किस रंग का गुलाल लगाएं।

वैसे पीला रंग सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। होली पर लड्डू गोपाल को पीले रंग का गुलाल लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर व जीवन में ढेर सारी खुशियों का आगमन होता है और लड्डू गोपाल की कृपा भी बनी रहती है क्योंकि पीला रंग लड्डू गोपाल को पसंद है।

लड्डू गोपाल को लगाएं गुलाबी गुलाल

होली का त्योहार प्रेम और खुशियां बांटता है। गुलाबी रंग प्रेम, स्नेह और सौहार्द का प्रतीक होता है। गुलाबी गुलाल लगाने से घर में प्रेम और सद्भवना बढ़ती है, रिश्ते में मधुरता आती है और वैवाहिक जीवन में सुखमय होता है।

लड्डू गोपाल को लाल गुलाल लगाएं

होली के दिन लड्डू गोपाल को लाल गुलाल लगाएं। लाल रंग शक्ति, उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। लड्डू गोपाल को लाल गुलाल लगाने से व्यक्ति में शक्ति का संचार होता है। व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता समाप्त होती है।

नीला गुलाल लड्डू गोपाल को लगाएं

होली के दिन सबसे पहले सुबह आप लड्डू गोपाल को नीला रंग लगाएं। नीला रंग लगाने से राधा रानी प्रसन्न हो जाती हैं और उनकी असीम कृपा बरसती है। इसके साथ ही जीवन में आनंदमय बना रहता है। 

प्रमुख खबरें

Shopian Police ने किया जेल से जुड़े Terror Funding मॉड्यूल का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

Prabhasakshi NewsRoom: 2010 में Mock Parliament के आयोजन पर Meira Kumar ने लगाई थी फटकार, पर आज रुख बदल गया, Advani ने तब कायम की थी नजीर

Odisha Police SI Exam: आयोग ने बढ़ाई आवेदन विवरण सत्यापन की तारीख, अब 8 नवंबर तक मौका

November 2026 Festival Calendar: धनतेरस, Diwali और छठ पर्व समेत प्रमुख त्योहारों की सूची