बीएफआई के चुनाव जल्द से जल्द करवाएं, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2025

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को खेल मंत्रालय के पर्यवेक्षक और निर्वाचन अधिकारी को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के चुनाव जल्द से जल्द करवाने का निर्देश दिया।

विश्व संचालन संस्था द्वारा महासंघ के मामलों की देखरेख के लिए अंतरिम समिति गठित करने के कुछ ही दिन बाद यह फैसला सुनाया गया। उच्च न्यायालय ने निर्वाचन अधिकारी आर.के. गौबा और मंत्रालय के पर्यवेक्षक मयंक श्रीवास्तव की आलोचना की जो अपने पहले के आदेश के अनुसार चुनाव कराने में विफल रहे। वह खेलो इंडिया डिवीजन के भारतीय खेल प्राधिकरण के उप महानिदेशक (डीडीजी) हैं।

उच्च न्यायालय ने निर्वाचन अधिकारी और मंत्रालय के पर्यवेक्षक से 28 अप्रैल से पहले नया चुनाव कार्यक्रम जारी करने को कहा था, इसी दिन मामले की फिर से सुनवाई होनी है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में दीपावली पर SSI समेत 10 लोगों की हत्या, विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Turkiye Steel Plant में क्रेन गिरने से जोरदार धमाका, 16 कर्मियों की जान गई

उत्तराखंड में बेरोजगारी और Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने में देरी पर Congress का निशाना

Bengaluru में पटाखों से 51 लोगों की आंखें झुलसीं, Minto और Narayana Nethralaya पहुंचे मरीज