Holi 2025: होली के त्योहार को मस्त बनाने के लिए घर पर बनाएं बादाम गुलकंद की कुल्फी

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 08, 2025

रंगों का त्योहार खुशियां लेकर आता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होलिका दहन के बाद धूमधाम से होली का जश्न मनाया जाता है और घर में जायकेदार खाने का स्वाद लिया जाता है। इस बार आप भी अपने घर पर मेहमानों के लिए बनाएं गुलकंद बादाम कुल्फी। इसे बनाना काफी आसान है। आइए आपको रेसिपी के बारे में बताते हैं।

- बादाम – 200 ग्राम

- सूखे गुलाब की पंखुड़ियां – 40 ग्राम

- फुल क्रीम वाला दूध – 1.5 लीटर

- मावा (बिना मीठा किया हुआ) – 80 ग्राम

- चीनी – 70 ग्राम

- केसर – कुछ रेशे

बादाम और गुलकंद की कुल्फी कैसे बनाएं

- बादाम को छीलकर ब्लांच करें, 90% को पीसकर पेस्ट बना लें, बाकी को गार्निश के लिए रख दें।

- गुलाब की पंखुड़ियों को भिगोकर चीनी के साथ गाढ़ा होने तक पकाएं।

- केसर को गर्म दूध में भिगो दें।

- एक भारी तले वाले पैन में दूध की मात्रा 40% तक कम कर दें।

- इसमें मावा, बादाम पेस्ट, चीनी और केसर वाला दूध डालें और अच्छी तरह मिलने तक पकाएं।

- इसे कुल्फी के सांचों में डालें और ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां और कटे हुए बादाम डालें।

- जमने तक फ्रीज में रखें। ठंडा होने पर फालूदा और रबड़ी के साथ परोसें।

प्रमुख खबरें

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व

England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटना

Balochistan में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, 23 बंधक छुड़ाए

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी