Hill Stations Near Delhi: छुट्टियों में दिल्ली वालों के लिए स्वर्ग, 500KM के अंदर इन 10 हिल स्टेशनों पर पाएं सुकून

By अनन्या मिश्रा | Dec 26, 2025

ज्यादातर लोग घूमने के शौकीन होते हैं, लेकिन सफर पर जाने के लिए छुट्टियां नहीं रहती हैं। ऐसे में जो लोग घूमना चाहते हैं, वह अपने शहर के आसपास शानदार जगहों की तलाश करते हैं। दिल्ली के पास उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य हैं, जोकि हिल स्टेशन्स के मामले में काफी ज्यादा समृद्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: Honeymoon Destinations 2026: रोमांटिक हनीमून का सपना, 2026 में इन खूबसूरत जगहों पर बिताना खास पल, बजट भी जानें

मसूरी

दिल्ली से मसूरी करीब 290 किमी दूर है। यहां पर आने के लिए आपको करीब साढ़े 6 घंटे का समय लग सकता है।

नैनीताल 

दिल्ली से नैनीताल 300 किमी के अंदर है। ऐसे में अगर आप दिल्ली से नैनीताल की यात्रा करना चाहते हैं तो लगभग 7 घंटे का समय लगेगा। नैनीताल में आप नैनी झील, माल रोड और नैना देवी मंदिर आदि देख सकते हैं।

लैंसडाउन

बता दें कि दिल्ली एनसीआर से लैंसडाउन की दूरी करीब 258 किमी है। ऐसे में आप 6 घंटे का सफर तय करके इस जगह पर पहुंच सकते हैं।

चोपता

दिल्ली में रहने वाले लोग चोपता घूमने के लिए जा सकते हैं। दिल्ली से चोपता की दूरी करीब 414 किमी है। इसका सफर तय करने में 10 से 11 घंटे का समय लग सकता है। यह हिल स्टेशन भी पर्यटकों का पसंदीदा जगह है।

गोपेश्वर

गोपेश्वर में भी घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें हैं। आप यहां पर ओक व्यू, सागर गांव, गोपीनाथ मंदिर और तुंगनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। दिल्ली से गोपेश्वर की दूरी करीब 450 किमी है।

शिमला

हिमाचल प्रदेश के सबसे फेमस हिल स्टेशनों में शिमला का नाम सबसे पहले आता है। हर साल देशभर से शिमला में लाखों पर्यटक आते हैं। दिल्ली से शिमला की दूरी करीब 342 किमी है। जहां पर 5-6 घंटे का सफर करके पहुंचा जा सकता है।

कसौली

दिल्ली से कसौली की दूरी करीब 300 किमी है। यहां पर पहुंचने के लिए आपको 8 घंटे का समय लग सकता है। कसौली भी एक पॉपुलर हिल स्टेशन है।

मैक्लोडगंज

वहीं दिल्ली से मैक्लोडगंज की दूरी करीब 500 किमी के अंदर है। यह सफर आप 11 घंटे में तय कर सकते हैं। मैक्लोडगंज में आप त्रिकुंड, नामगयाल मठ और भागसूनाथ मंदिर आदि को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कसोल

करीब 500 किमी की दूरी के तहत आने वाले दिल्ली के करीबी हिल स्टेशनों में कसोल का नाम भी शामिल है। कसोल की शांति और सुंदर दृश्य आपके मन को प्रफुल्लित कर देंगे।

धर्मकोट

अगर आप दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं, तो आप 9-10 घंटे का सफर तय करके हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट की यात्रा पर जा सकते हैं। बता दें कि दिल्ली से धर्मकोट की दूरी करीब 486 किमी दूर है।

प्रमुख खबरें

सरकारी Report में दर्दनाक खुलासा, Gulf Countries में हर दिन 20 से ज़्यादा भारतीय Workers की मौत

Trump की Stone Age वाली धमकी पर भड़का Iran, पूछा- Washington का एजेंडा क्या है?

Priyanka Gandhi का बड़ा हमला, बोलीं- PM Modi की B-Team हैं Kerala CM विजयन

IPL 2026: MS Dhoni जल्द करेंगे मैदान पर वापसी! CSK ने जारी किया नया वीडियो