कूरियर के जरिए हो रही थी 97 तलवारों की होम डिलीवरी, पुलिस भी रह गई दंग

By निधि अविनाश | Apr 06, 2022

ऑनलाइन शॉपिंग आज के समय में इतना ज्यादा हो रहा है कि लोग अब अपनी सुविधा के लिए घर बैठे ही सबकुछ खरीद लेते है। इसी बीच एक शख्स ने ऑनलाइन शॉपिंग की लेकिन जो उसने ऑर्डर में मंगवाया उसके बारे में जानकर आप भी काफी हैरान हो जाएंगे। महाराष्ट्र में एक कूरियर कंपनी को 3 अलग-अलग पार्सल के अंदर 97 तलवारें, 2 कुकरी और  9 मयान मिले हैं। शख्स द्वारा ऑर्डर कराए गए इस ऑर्डर के बाद पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, डीटीडीसी कुरियर कंपनी में कर्माचारियों को दो ऑर्डर किए गए बॉक्सों पर शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी कंपनी के रीजनल मैनेजर रंजीत कुमार सिंह को दी।

इसके बाद मैनेजर ने तुंरत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों बॉक्सों की जांच की और उसे खोलने का फैसला किया। दोनों ही बॉक्स को जब खोला गया तो उसमें  92 तलवार, 2 कुकरी, और 9 मयान मिले। इसके बाद कुरियर भेजने वाले उमेश सुध और पार्सल की डिलीवरी लेने वाले अनिल होन के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि, बोरी में लपेट कर 5 अन्य तलवारें भी मिली है। इन तलवारों को अवैध तरीके से खरीदा और बेचा जाता था। इन हथियारों की कुल कीमत  3 लाख 22 हजार रुपए है। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी ऐसे कई हथियार कुरियर कंपनी के जिरए दूसरे शहरों में भेजे जाते थे। पुलिस जांच में जुट गई है। 

प्रमुख खबरें

US CENTCOM का Iran पर बड़ा हमला, छठी रात भी जारी रही Precision Strikes, ट्रंप बोले- बड़ी जीत करीब

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रिंटेड प्रचार पर Total Ban, सिर्फ Wall of Democracy पर लगेंगे पोस्टर

Hair Care: Monsoon की Humidity नहीं बिगाड़ पाएगी आपका Hairstyle, इन Hair Care हैक्स से बाल दिखेंगे हमेशा फ्रेश

120 इस्तीफे...एक्शन में आई सरकार, ISRO में भगदड़ क्यों मची है? भारत की स्पेस मिस्ट्री का MRI स्कैन