एटा में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2025

एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ड्यूटी पर जा रहे एक होमगार्ड की रविवार तड़के मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार होमगार्ड की पहचान रामपुर निवासी राम सेवक (57) के रूप में हुई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना बागवाला थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के पास नहर पटरी की बताई गई है। परिजनों के अनुसार रामसेवक रोज की तरह ड्यूटी के लिए कोतवाली नगर जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल रामसेवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) राजेश सिंह ने बताया पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। सीओ ने बताया कि घटना की जांच की रही है और सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए भी छानबीन की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

सर्विलांस कैमरों को किया बंद, फिर बंदूकधारियों ने मारी गोली, लीबिया के पूर्व शासक गद्दाफी के बेटे सईफ अल-इस्लाम की हत्या

Gold-Silver का Price Crash! रिकॉर्ड ऊंचाई से धड़ाम गिरे दाम, निवेशक अब क्या करें?

India-US trade डील के बाद रुपये और शेयर बाजार में जोरदार तेजी

भारत-पाक तनाव के बीच महिला क्रिकेट पर असर नहीं, बैंकॉक में तय मुकाबला कायम