By रितिका कमठान | Mar 26, 2023
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार 26 मार्च को कर्नाटक के एकदिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित गोराता गांव में 103 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया। इसके अलावा उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया है। इसके बाद उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
लहराया 103 फीट का तिरंगा
गोराता गांव में पहुंचकर अमित शाह ने 103 फीट ऊंचे तिरंगे को लहराया। उन्होंने कहा कि गोराता गांव में ढ़ाई फीट ऊंचे तिरंगे को लहराने पर निर्दयी निजाम के कहने पर उसकी सेना ने हजारों निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। हम गर्व से कह सकते हैं कि उसी धरती पर हमने 103 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया है। उन्होने कहा कि आज बलिदानियों के स्मारक भी इस जमीन पर है।
सरदार पटेल का जिक्र करते हुए उन्होंने काह कि आज के समय में सरदार पटेल की बदौलत ही हैदराबाद को आजादी नसीब हुई थी। अगर सरदार पटेल ना होते तो हैदराबाद भी आजाद ना होता, बीदर भी आजाद ना होता। बता दें कि यहां सरदार पटेल की 20 फीट की प्रतिमा है, जिससे पता चलता है कि उनके सफल प्रयासों से ही हैदराबाद भारत का हिस्सा बना था।
बीजेपी ने मुसलमानों को दिया आरक्षण हटाया
बता दें कि हाल ही में कर्नाटक में सरकार ने मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की सुविधा को समाप्त किया है। मुसलमानों की जगह ये आरक्षण वीशेव लिंगायत और वोक्कालिगा को मिला करेगा। मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने का फैसला कर्नाटक सरकार की कैबिनेट बैठक में वापस लिया गया है।