मध्य प्रदेश के तीन युवाओं से मिलकर गृहमंत्री अमित शाह ने दी आगे के मिशन के लिए शुभकामनाएँ

By दिनेश शुक्ल | Nov 04, 2020

भोपाल। भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली में मध्य प्रदेश के तीन युवाओं से मुलाकात कर उन्हें अपने आगें के मिशन के लिए शुभकामनाएं दी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ इस बैठक में एबीवीपी के प्रफुल्ला कांत ने संयोजक की भूमिका निभाई। बैठक में अमित शाह ने ट्रांसजेंडर और युवाओं के मुद्दों पर बातचीत की। इसके साथ ही पर्वतारोहण को भारत में कैसे आगे बढ़ाया जाए और इससे बच्चों को कैसे जोड़ा जाए इस पर भी चर्चा हुई। गृहमंत्री अमित शाह ने किट्टू सौरभ टाक से बातचीत के बाद उन्हें आगे के सभी मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार चाइना एवं विदेश फटाखों के खिलाफ, देवी-देवताओं की फोटों वाले फटाखे रहेंगे प्रतिबंधित

इन सभी युवाओं से मिलकर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'एक ट्रांसजेंडर द्वारा ऐसी उपलब्धि हासिल करना सराहनीय है। साथ ही मेघा परमार जो कि एक किसान की बेटी होने के बावजूद भी माउंट एवरेस्ट को फतह किया। मैं उनकी बहुत सराहना करता हूं।' साथ ही शोभित नाथ शर्मा द्वारा जो कोकोनट रीसाइकलिंग मशीन श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में भेंट की गई थी उस बात को जानकर उन्होंने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर