गृह मंत्री अमित शाह ने किया CRPF मुख्यालय का दौरा, संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) के मुख्यालय का दौरा किया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बल की संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। शाह ने इस दौरे की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि देश को अर्द्धसैनिक बल के जवानों की ‘‘अनुकरणीय वीरता’’ पर गर्व है।

 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तीन लाख से अधिक जवान हैं और आंतरिक सुरक्षा एवं नक्सल विरोधी अभियान के लिए प्रमुल बल के रूप में नामित है। शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केरिपुब के जवान देश की सुरक्षा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में हमेशा अपने ध्येय वाक्य (मोटो) ‘सेवा’ एवं ‘निष्ठा’ के लक्ष्य के साथ रहते हैं। बल के जवानों और उनके परिजनों के साहस एवं बहादुरी के लिए मैं उन्हें सलाम करता हूं।’’लोधी रोड स्थित सीजीओ काम्प्लेक्स में बल के मुख्यालय में शाह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और गुजरात के कच्छ के रण स्थित ‘सरदार चौकी’ की मिट्टी से भरे कलश पर माल्यार्पण किया। यह कलश मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर रखा गया है। पाकिस्तान के हमले के दौरान 1965 में इस चौकी की सुरक्षा की जिम्मेदारी बल के पास थी। 

इसे भी पढ़ें: राफेल मुद्दे पर राहुल से माफी की मांग करने को लेकर शनिवार को देशव्यापी प्रदर्शन करेगी भाजपा

शाह ने कहा कि युवाओं को वीरता की इस कहानी से अवगत कराया जाना चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि अपने जीवन का बलिदान करने वाले सैनिकों का देश ‘हमेशा ऋणी’ रहेगा।  मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्री बने शाह के लिए यह पहला मौका है जब उन्होंने देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल के मुख्यालय का दौरा किया है। अधिकारियों ने बताया कि देश भर में केरिपुब की तैनाती के बारे में गृह मंत्री को जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री ने जम्मू कश्मीर तथा नक्सल प्रभावित राज्यों में बल की संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यालय आने पर शाह को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

प्रमुख खबरें

Kotak Bank का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 5,302 करोड़ रुपये रहा

Jammu and Kashmir: पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवानों के घायल होने की आशंका

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

Prajwal Revanna Sex Scandal: अपहरण मामले में फंसे प्रज्वल के पिता, एचडी रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार