गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को मुजफ्फरनगर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2024

मुजफ्फरनगर। देश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार यानी तीन अप्रैल को मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर कस्बे में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी मंच साझा करेंगे। भाजपा के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: Supreme Court ने दोषसिद्धि के खिलाफ मुख्तार अंसारी की अपील पर सुनवाई रोकी

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह के साथ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी सभा को संबोधित करेंगे। रालोद ने पिछले माह विपक्षी गठबंधन इंडिया को छोड़कर राजग से साझेदारी कर ली। राजग ने उप्र में रालोद को लोकसभा की दो सीट दी हैं।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट