पूर्वोत्तर परिषद की बैठक के लिये अगले सप्ताह असम जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2019

नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले सप्ताह पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) की बैठक में शिरकत करने के लिये असम की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान उनके राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची जारी होने के बाद राज्य के हालात की समीक्षा करने की भी संभावना है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। शाह 8-9 सितंबर की अपनी यात्रा के दौरान एनईसी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, इनमें आठ पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल शिरकत करेंगे। 

एक सूत्र ने कहा,  शाह के अलग से असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, सरकार के शीर्ष अधिकारियों और भाजपा की राज्य इकाई के नेताओं से मुलाकात करने की भी संभावना है। शाह भाजपा अध्यक्ष भी हैं। राष्ट्रीय नागरिक पंजी की अंतिम सूची शनिवार को प्रकाशित की गई थी, जिसमें तकरीबन 19 लाख लोगों के नाम नहीं हैं। एक अन्य सूत्र ने बताया,  इन हालात में गृह मंत्री की यात्रा काफी महत्व रखती है।  

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्रालय ने कहा, NRC से बाहर हुए लोगों की फिलहाल नहीं होगी गिरफ्तारी

तीन महीने पहले गृह मंत्री बने शाह की असम की यह पहली यात्रा होगी। इससे पहले 3-4 अगस्त को एनईसी की बैठक में भाग लेने की उनकी पूर्व योजना कथित रूप से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दौरान उनकी व्यस्तता के चलते स्थगित कर दी गई थी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों से मुलाकात के दौरान शाह सुरक्षा हालात और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान